उत्तराखंड

मई माह में देहरादून में मुफ्त राशन वितरण शुरू, ई-पॉस मशीनों से मिलेगा गेहूं, चावल और रागी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मई माह में मुफ्त राशन वितरण की तैयारी पूरी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत उत्तराखंड के देहरादून जनपद में मई महीने के लिए मुफ्त राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार खाद्यान्न वितरण में नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नवीन ई-पॉस (ePOS) मशीनों के माध्यम से राशन वितरित किया जाएगा।

ये मिलेगा मुफ्त:

प्राथमिक परिवार (PHH) के लाभार्थियों को प्रति यूनिट

  • 2 किलो गेहूं
  • 3 किलो चावल

अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को प्रति राशन कार्ड प्रति माह

  • 13.300 किलो गेहूं
  • 21.700 किलो चावल

विशेष:

इस बार प्रत्येक कार्ड पर 1 किलो रागी भी निःशुल्क दिया जाएगा। यह रागी चावल के कोटे में समायोजित की जाएगी।

दिशा-निर्देश:

जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न का उठान सुनिश्चित कर नवीन ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ही वितरण किया जाए। साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को भी व्यवस्था की निगरानी के लिए निर्देशित भी किया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button