इस हफ्ते होगी अहम बैठकों की झड़ी, 16वें वित्त आयोग और वन नेशन वन इलेक्शन पर होगी चर्चा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: प्रदेश सरकार के लिए मई माह का तीसरा सप्ताह बेहद व्यस्त व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भी होने जा रहा है। इस दौरान 16वें वित्त आयोग की टीम उत्तराखंड दौरे पर आएगी, वहीं ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर सुझाव लेने के लिए संयुक्त संसदीय समिति भी देहरादून पहुंचेगी। इन बैठकों के साथ-साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी नई दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में भाग भी लेंगे।
18 मई को उत्तराखंड आएगी 16वें वित्त आयोग की टीम
आगामी 5 वर्षों के लिए राज्यों को मिलने वाले अनुदान और करों में हिस्सेदारी को लेकर निर्णय लेने वाला 16वां वित्त आयोग 18 मई को देहरादून पहुंचेगा।
- इसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी आयोग के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
- 19 मई को आयोग की टीम राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और सीएम के साथ विस्तृत चर्चा करेगी।
- इस दौरान राज्य सरकार की ओर से वित्तीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
स्थानीय निकायों और पंचायतों से भी लिए जाएंगे सुझाव
वित्त आयोग की टीम अपने दौरे के दौरान न केवल सरकारी अधिकारियों से संवाद करेगी, बल्कि
- शहरी स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर विकास और वित्तीय जरूरतों पर सुझाव लेगी।
- इसके अलावा टीम 20 मई को फील्ड विजिट पर भी जाएगी, जहां वह राज्य की योजनाओं और व्यवस्थाओं का सीधा निरीक्षण करेगी।
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भी होगी खास बैठक
इसी हफ्ते संयुक्त संसदीय समिति देहरादून आएगी, जो देशभर में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव पर राज्यों से राय ले रही है।
- उत्तराखंड में भी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे।
- समिति के समक्ष उत्तराखंड सरकार अपनी स्थानीय परिस्थितियों और तकनीकी सुझावों को सामने रखेगी।
नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे सीएम धामी
दून में बैठकों के दौर के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली जाएंगे, जहां वे केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई नीति आयोग की अहम बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विकास, निवेश, और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर चर्चा भी होगी।




