उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: खटीमा से ₹42 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
ऊधम सिंह नगर, खटीमा। उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बार फिर नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए खटीमा थाना क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को 141 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार भी किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई STF कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर व थाना खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार देर शाम को की गई। टीम ने पहनिया-कुटरी बाईपास पर स्थित स्टोन क्रशर के पास सुजिया गांव मार्ग से एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसके पास से अवैध हेरोइन भी बरामद की गई।
मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत सटीक कार्रवाई
यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा भी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF, नवनीत भुल्लर के निर्देश पर प्रदेश भर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त निगरानी व कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला, और STF कुमाऊं यूनिट के प्रभारी पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही को अंजाम भी दिया।
नानकमत्ता से मंगवाता था हेरोइन, खटीमा में करता था सप्लाई
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन नानकमत्ता क्षेत्र के एक व्यक्ति ‘हैरी’ से लाता था और खटीमा क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचता था। STF को पूछताछ के दौरान अन्य कई नशा तस्करों के नाम भी पता चले हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।
STF अब आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के प्रयास में भी जुटी है।




