सहकारी बैंकों में जल्द होगी बंपर भर्ती, 177 पदों पर आईबीपीएस के माध्यम से परीक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती प्रस्ताव को दी मंजूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के एक बड़े अवसर की घोषणा हुई है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों में 177 पदों पर भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। यह भर्ती भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन) के माध्यम से की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाए।
डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंकों के लिए वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 के कुल 177 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें:
- वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-1) – 8 पद
- कनिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-2) – 65 पद
- लिपिक/कैशियर (वर्ग-3) – 104 पद
राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष हो। इसी उद्देश्य से आईबीपीएस जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था को भर्ती की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह वही संस्था है जो देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों की भी भर्तियां करती है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारी बैंकों की भर्तियों के लिए आईबीपीएस को चुना है।
मंत्री डॉ. रावत ने यह भी जानकारी दी कि सहकारी बैंकों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। अधिकांश बैंक लाभ की स्थिति में हैं और एनपीए की दर में भी उल्लेखनीय गिरावट भी आई है। बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करते हुए, प्रदेश में नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल एटीएम वैन जैसी सेवाएं भी शुरू की गई हैं, खासकर चारधाम यात्रा मार्गों और दुर्गम क्षेत्रों में।
इसके साथ ही, सहकारी बैंक उपभोक्ताओं को आसान ब्याज दरों पर ऋण देने और विभिन्न सहकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. रावत ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है, बल्कि सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली और दक्षता को भी मजबूती देगी।
जल्द ही आईबीपीएस द्वारा इस भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया जाएगा, जिससे राज्य के योग्य युवा आवेदन कर सकेंगे।




