सीएम धामी की नई पहल: जहां जाएंगे, वहीं चलेगा स्वच्छता अभियान |
स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को एक और मजबूत आधार देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक अभिनव और प्रभावशाली पहल की शुरुआत की है। अब से सीएम धामी जहां भी दौरे पर जाएंगे या रात्रि विश्राम करेंगे, वहां अनिवार्य रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों, नगर निकायों, व ग्राम पंचायतों को इस अभियान को “मिशन मोड” में चलाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा है कि साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और इसके लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित भी करें।
समाज को जोड़ने वाला आंदोलन
मुख्यमंत्री ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को गली-गली, गांव-गांव तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। जहां भी मैं जाऊंगा या रात्रि विश्राम करूंगा, वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह केवल सफाई नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी आंदोलन है।”
उन्होंने युवाओं, आम नागरिकों व स्वयंसेवी संगठनों से आह्वान किया कि वे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और “स्वच्छ उत्तराखंड” की दिशा में अपनी भूमिका भी निभाएं।
प्रशासन पर भी सख्त नजर
सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवसों में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सजग भी रहें। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे किसी भी तहसील दिवस पर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली का जमीनी आकलन भी किया जा सके।
असर व महत्व
सीएम धामी की यह नई रणनीति राज्य में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भी साबित होगी।
सीएम धामी की यह पहल न केवल प्रशासनिक सतर्कता को बढ़ाएगी, बल्कि समाज में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता व भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगी। यह अभियान उत्तराखंड को एक स्वच्छ, सजग व सहभागी राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।




