कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी विदाई, दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा संपन्न
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद आज शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।
2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। इसके बाद आज शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।

दोपहर के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, टिहरी लोक सभा सीट से सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उन्हें विदाई भी दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और निकट भविष्य में पुनः देवभूमि आने का न्योता दिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति ने देवभूमि के लोगों के आतिथ्य सत्कार की प्रशंसा की।




