देहरादून पुलिस लाइन में यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यशाला
देहरादून पुलिस लाइन में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन, महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून – कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम व उससे संबंधित शिकायत प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून के सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। यह कार्यशाला जनपद स्तरीय “आंतरिक शिकायत समिति” (Internal Complaint Committee – ICC) के तत्वावधान में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित भी की गई।
कार्यशाला में जनपद के विभिन्न थानों व पुलिस कार्यालयों में तैनात समस्त महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रतिभागियों को यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कार्यशाला में समिति की अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक, विकासनगर रेनु लोहानी, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश जया बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर, संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश चंद्र पंचोली, अभियोजन अधिकारी ममता मंडोला और विधि परामर्शी अनिता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में महिला कर्मियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए तत्काल आंतरिक शिकायत समिति को सूचित भी करना चाहिए, ताकि समयबद्ध व कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित भी हो सके।
इस अवसर पर विधि विशेषज्ञों द्वारा अधिनियम के कानूनी पक्षों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, जांच और सुनवाई की प्रक्रिया सहित महिला कर्मियों की भूमिका और अधिकारों पर भी विस्तार से प्रकाश भी डाला गया।
कार्यशाला का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को न सिर्फ कानूनी जानकारी देना था, बल्कि उन्हें सशक्त व आत्मविश्वासी बनाना भी था, जिससे वे कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध भी आवाज उठा सकें।




