देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ नए रूप में संवरने को तैयार, शहर को सुगम-सुंदर बनाने की दिशा में तेजी से काम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और दिशा-निर्देशों पर देहरादून को सुगम, सुरक्षित व सुंदर शहर बनाने की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, शहर की ऐतिहासिक पहचान व हृदयस्थल कहे जाने वाले ‘घंटाघर’ को अलौकिक रूप में विकसित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी भी है।
जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं इस परियोजना की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं और समय-समय पर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। शहर की पहचान बने घंटाघर क्षेत्र को न केवल सौंदर्य से संवारने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि वहां आने-जाने वाले राहगीरों को भी एक भव्य व स्मरणीय अनुभव देने की दिशा में काम भी किया जा रहा है।
घंटाघर का बदला रूप कर रहा आकर्षित
घंटाघर के आसपास मखमली हरियाली भी बिछाई गई है, जिसे एलईडी लाइटिंग से सजाया जा रहा है। शाम होते ही रौशनी की छटा में घंटाघर का नजारा मन मोहने वाला भी बन गया है। राहगीर रुककर इस नवनिर्मित सौंदर्य को निहार रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं।

डीएम बंसल की अगुवाई में जिला प्रशासन शहर के ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ उनकी विरासत को भी संरक्षित कर रहा है। आने वाले दिनों में घंटाघर न केवल देहरादून की पहचान रहेगा, बल्कि शहर सौंदर्यीकरण का एक प्रमुख उदाहरण भी बनेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रयास सिर्फ एक सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं है, बल्कि यह देहरादून को स्मार्ट व जीवंत शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ठोस पहल है।




