UKPSC ने छह माह में 284 अभ्यर्थियों का चयन किया, आयोग ने घोषित की आगामी परीक्षाओं की तारीखें
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2024 की शुरुआत से अब तक विभिन्न विभागों में 284 पदों पर युवाओं का चयन भी किया है। आयोग ने आगे की भर्तियों की प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा जताया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आगामी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की।
अब तक किन पदों पर हुआ चयन?
जनवरी से जून 2024 के बीच चयनित अभ्यर्थियों में निम्नलिखित विभागों के पद शामिल हैं:
- शहरी विकास विभाग:
- सहायक नियोजन, वास्तुविद – 7 पद
- मानचित्रकार – 76 पद
- उच्च शिक्षा विभाग:
- असिस्टेंट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) – 12 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिक शास्त्र) – 20 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) – 20 पद
- सचिवालय, आयोग व राजस्व परिषद:
- समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी – 136 पद
- डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग, गृह विभाग आदि के – 13 पद
आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित
आयोग द्वारा घोषित आगामी परीक्षाओं की तिथियां इस प्रकार हैं:
27 जुलाई 2024 – महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा
31 अगस्त 2024 – उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा
3-4 सितंबर 2024 – समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) मुख्य परीक्षा
13-14 सितंबर 2024 – उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा
25-26 सितंबर 2024 – राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा
24-28 नवंबर 2024 – सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी एवं लौंगिंग अधिकारी मुख्य परीक्षा
6-9 दिसंबर 2024 – उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा
आयोग का दावा: पारदर्शी व समयबद्ध चयन प्रक्रिया
सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि
आयोग समयबद्ध व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रहा है। आगामी महीनों में भी कई पदों की भर्तियों को तेजी से पूरा भी किया जाएगा।




