अमित शाह का उत्तराखंड दौरा: कहा, पहाड़ों में निवेश लाना आसान नहीं, लेकिन धामी सरकार ने कर दिखाया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार की निवेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि वे हर बार उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर ही लौटते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी राज्य की नदियां देश के आधे हिस्से को पीने व सिंचाई के लिए पानी देती हैं।
गृह मंत्री ने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से कहा था कि “एमओयू साइन करवाना नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारना असली पराक्रम है।” उन्होंने खुशी जताई कि सीएम धामी ने उस चुनौती को स्वीकारते हुए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतार भी दिया है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ जैसे कठिन हालातों में इतना बड़ा निवेश जुटाना आसान नहीं था, लेकिन सीएम धामी ने मिथक तोड़ते हुए राज्य में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश लाकर 81 हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया है।
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर अत्याचार भी किए, जबकि भाजपा और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने राज्य का गठन भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार उत्तराखंड सहित नवगठित राज्यों को मजबूती से संवार भी रही है।
उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। वहीं यूपीए शासनकाल को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला और बताया कि मनमोहन सरकार ने 10 वर्षों में उत्तराखंड को केवल 53 हजार करोड़ रुपये ही दिए, जबकि मोदी सरकार ने 10 सालों में 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि भी दी।
शाह ने मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बेहतर शासन, निवेश व विकास के लिए उन्होंने बेहतरीन कार्य भी किए हैं।




