मुख्यमंत्री धामी ने आज सीएम आवास परिसर में नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को सीएम आवास परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों और आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक और 01 कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र भी वितरित किये। सीएम धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने अनुशासन का जिक्र करते हुये कहा कि जीवन के निर्माण और सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका भी है। इसलिये अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर ही कार्य करें। इस अवसर पर सचिव और निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे।




