गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर चलती बाइक में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती हुई मोटरसाइकिल अचानक ही धू-धू कर जलने लगी। तेज लपटों को देख मौके पर हड़कंप ही मच गया, लेकिन समय रहते तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता ने बड़ा हादसा होने से भी बचा लिया।
घटना के समय गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात एडिशनल टीएसआई दीवान सिंह तोमर व कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने जैसे ही बाइक से आग की लपटें उठती देखीं, बिना समय गंवाए मौके पर तुरंत ही दौड़े। उन्होंने आसपास मौजूद ट्रक चालकों से मदद मांगी, जिसमें एक ट्रक चालक ने अपना अग्निशामक यंत्र पुलिस को भी सौंपा।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू भी पाया और मौके पर स्थिति सामान्य की। इस पूरी कार्रवाई में मानव जीवन व यातायात व्यवस्था दोनों ही सुरक्षित रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस की सराहना की, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा भी टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।




