प्रदेश की 13 महिलाएं तीलू रौतेली पुरस्कार से होंगी सम्मानित, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस वर्ष प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन भी किया गया है। वहीं, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से भी नवाजा जाएगा।
पुरस्कार वितरण समारोह 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर समाज की सेवा भी कर रही हैं और प्रदेश के विकास में नए आयाम भी स्थापित किए हैं।
रेखा आर्या ने कहा कि
महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में राज्य लगातार ठोस कदम भी उठा रहा है। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय भी मिलना चाहिए।”



