थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा: हरीश रावत ने उठाई राहत व पुनर्वास की मांग, हरक सिंह रावत बोले– उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया जाए
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चमोली/थराली। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत मंगलवार को थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित व कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी मौजूद रहे। रावत ने सोल घाटी सहित कई गांवों में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की।
सड़कें बंद, खाद्यान संकट गहराया
हरीश रावत ने बताया कि सोल क्षेत्र में बीते 11 दिनों से सड़क मार्ग बाधित ही हैं। कुराड़, पार्था, सगवाड़ा समेत देवाल ब्लॉक के कई गांव सड़क बंद होने से खाद्यान संकट भी झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे गांवों में हेली सेवा के जरिए खाद्यान व आवश्यक सामग्री भी पहुंचाई जाए।
चेपड़ो गांव का दौरा, राहत पैकेज की मांग
चेपड़ो गांव पहुंचकर रावत ने कहा कि सरकार को प्रभावित परिवारों को आवास, दुकान व रोज़गार नुकसान के लिए तत्काल राहत देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि चेपड़ो बाजार को दोबारा बसाने की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाएं।
हरक सिंह रावत की मांग– उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया जाए
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड लगातार भूस्खलन, बादल फटने व बाढ़ जैसी आपदाओं से भी जूझ रहा है। थराली से लेकर धराली, पौड़ी जिले व केदारघाटी तक आपदा ने भारी नुकसान भी किया है। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक और चमोली-उत्तरकाशी जिलों के हालात भी बेहद ही खराब हैं।
उन्होंने कहा– “जब हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया जा सकता है, तो उत्तराखंड की अनदेखी क्यों?”
सहस्त्रधारा रोड पर 2 हजार फ्लैटों का मुद्दा
हरक सिंह रावत ने देहरादून की सहस्त्रधारा रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 2,000 फ्लैटों का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि गरीबों व बेघर लोगों के लिए मंजूर भूमि पर आवास बनाने की बजाय अवैध प्लॉटिंग भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एमडीडीए की भूमिका पर संदिग्ध है। “गरीबों के लिए बनी योजना की जमीन खुर्द-बुर्द कर दी गई, लेकिन प्राधिकरण के पास कोई जवाब ही नहीं है।”




