शहीद सम्मान यात्रा 2.0: लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के आंगन की मिट्टी का संग्रहण, मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सोमवार को शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के अंतर्गत अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के नैशविला रोड, डोभालवाला स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को ताम्रकलश में संग्रहित भी किया।
मंत्री जोशी ने शहीद परिवारों को आगामी 5 अक्टूबर को लैंसडौन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि गुनियाल गांव, देहरादून में शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी स्थापित की जाएगी। शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का समापन इसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहीद परिवारों को सम्मानित कर किया जाएगा।
सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवमयी वर्षगांठ पर शौर्य दिवस का स्मरण करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि 2016 में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर देश को सशक्त भारत की शौर्यगाथा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शहीदों और उनके परिवारों के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। शहीद परिवारों को दिया जाने वाला एकमुश्त अनुग्रह अनुदान 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, उत्तराखंड के परमवीर चक्र अलंकृत सैनिकों और उनकी विधवाओं को मिलने वाली राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां पूर्व सैनिकों को ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त कर मानदेय प्रदान किया जाता है, जिसे हाल ही में 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
इस दौरान शहीद की वीरमाता बीना आचार्य, परिवारजन, पूर्व सैनिक, स्थानीय अधिकारी और सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितियों में राजीव शर्मा, कर्नल सुगंध शर्मा, पूजा शर्मा, बिग्रेडियर एएन आचार्य, कर्नल एसके शर्मा, वीएन आचार्य, कृष्णा आचार्य, विनीता आचार्य, एससी हटवाल, उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक विंग कमाण्डर निधि बधानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी फरस्वाण, पार्षद मोहन बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।




