उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की रणनीति से ऐसा लग रहा है कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव उत्तराखंड के भरोसे ही छोड़ दिया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ने अब जोर पकड़ लिया है। चुनाव के शुरुआती दौर में कांग्रेस की रणनीति से ऐसा लग रहा है कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव उत्तराखंड के भरोसे ही छोड़ दिया है। पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी खुद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी उत्तराखंड में नहीं आईं। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में भी राष्ट्रीय स्तर से पार्टी का कोई नेता भी नहीं पहुंचा। अभी तक पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार नहीं हुई है। चुनावी रैलियों के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैलियां भी तय कर दी है। बीजेपी के शीर्ष नेता, मंत्री, विधायक व संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में भी डटे हैं। साथ ही पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में केंद्रीय नेता मौजूद रहे। लेकिन चुनाव के शुरुआती दौर में कांग्रेस हाईकमान की उत्तराखंड में चुनाव को लेकर सक्रियता ही नहीं दिखाई दे रही है। गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की नामांकन रैली में दिग्गज नेता भी मौजूद नहीं रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अल्मोड़ा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नैनीताल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार सीट से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में ही मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद शैलजा कुमारी 10 और 11 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में आईं। दो दिनों में पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात भी की। इसके बाद से प्रदेश प्रभारी दोबारा उत्तराखंड में नहीं पहुंचीं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शीघ्र ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी करेगी। पांचों सीटों पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ भी चुनाव लड़ रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button