उत्तराखंड में पर्यटन-तीर्थाटन का नया रिकॉर्ड: तीन साल में पहुंचे 23 करोड़ से अधिक पर्यटक, बढ़ी आमजन की आजीविका
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास अब रंग ला रहे हैं। बीते तीन वर्षों में प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों की आजीविका को बड़ा सहारा मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन में आई इस जबरदस्त वृद्धि से होमस्टे संचालकों, होटल व्यवसायियों, ढाबा मालिकों, परिवहन कारोबारियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ है।
अब तक उत्तराखंड का पर्यटन कुछ चुनिंदा हिल स्टेशनों तक सीमित था, लेकिन अब पर्यटक दूरदराज़ के छोटे-छोटे पर्यटन स्थलों तक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में भी देशी और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। केवल केदारनाथ और यमुनोत्री मार्गों पर ही इस बार 4300 से अधिक घोड़े–खच्चर संचालक सेवाएँ दे चुके हैं। इससे हजारों परिवारों को रोजगार का अवसर मिला है। प्रदेश में फिलहाल 6000 से अधिक होमस्टे संचालक सक्रिय हैं, जिन्हें बढ़ते पर्यटन से प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह भी स्थानीय उत्पादों की बिक्री और सेवाओं के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। सरकार अब केवल गर्मी और मानसून सीजन तक ही नहीं, बल्कि शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से पिथौरागढ़ और सीमांत क्षेत्रों में तीर्थाटन व पर्यटन की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन और तीर्थाटन से सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलता है। सरकार का लक्ष्य है कि पूरे वर्ष राज्य में पर्यटन गतिविधियां जारी रहें।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है।




