स्वास्थ्य विभाग में 287 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शासन ने भेजा अधियाचन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 287 चिकित्सकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद शासन ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भी भेज दिया है।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन बोर्ड जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती विज्ञापन भी जारी करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। “विभाग में चिकित्सकों के 287 रिक्त पदों को शीघ्र ही भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन चयन बोर्ड को भी भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 287 पदों में से 231 पद सीधी भर्ती व 56 बैकलॉग के हैं। बोर्ड को भेजे गए अधियाचन में आयु सीमा से संबंधित स्पष्ट प्रावधान शामिल भी किए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चयन बोर्ड शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करेगा। इससे पहले, दो माह पूर्व बोर्ड के माध्यम से चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई थी, जिससे प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार भी हुआ है।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं भी मिल सकें।




