लोहाघाट में गुलदार का आतंक: लापता ग्रामीण का शव जंगल से बरामद – Doon Darshan
उत्तराखंड

लोहाघाट में गुलदार का आतंक: लापता ग्रामीण का शव जंगल से बरामद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के धूरा तोक क्षेत्र में 2 दिन से लापता 45 वर्षीय भुवन राम का शव बुधवार को वन विभाग ने जंगल से भी बरामद किया। आशंका है कि गुलदार ने व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा और शव के अधिकांश हिस्से को खा भी गया।

घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।

वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मंगोली के पास जंगल से मिला, और नियमों के तहत मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लोहाघाट व सिंगदा क्षेत्र में गुलदार की लगातार आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जंगल क्षेत्रों में न जाने की अपील भी की है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button