मसूरी में भाजपा की जीत का जश्न, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांटी मिठाई, की आतिशबाज़ी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मसूरी। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मसूरी में उत्साह का माहौल भी रहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर और आतिशबाज़ी कर विजय का जश्न मनाया।
मंत्री जोशी ने कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो रहा है, वे अब बिहार के चुनाव परिणाम भी देख लें। यह ‘महा मैजिक’ की शुरुआत है।” उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने वोट के माध्यम से ही दिया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता द्वारा भाजपा को दिया गया समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को और मजबूत भी करेगा।
जश्न के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौंडियाल सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




