उत्तराखंड में बनेगा स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन, हर ब्लॉक में विकसित होगा एक आध्यात्मिक गांव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में धामी सरकार ने एक बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के दोनों मंडलों—गढ़वाल व कुमाऊं—में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके साथ ही हर ब्लॉक के एक गांव को आध्यात्मिक गांव के रूप में विकसित करने की योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू भी किया जा रहा है।
सीएम धामी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द विस्तृत रोडमैप तैयार करने और इसी वित्तीय वर्ष से कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए धार्मिक धरोहरों का संरक्षण, तीर्थ क्षेत्रों का विकास व स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित भी होंगे।
परियोजना के तहत योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, स्थानीय हस्तशिल्प व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही शीतकालीन यात्रा को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन स्थलों में सुविधाओं का विस्तार व मजबूत प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि ये कदम उत्तराखंड को ‘आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में और मजबूत पहचान भी दिलाएंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति भी देंगे।



