उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के आसार, जिलों को कोल्ड वेव एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। उत्तराखंड में इस बार कड़ाके की ठंड और भारी शीतलहर की आशंका के बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट भी कर दिया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिलाधिकारियों को शीतलहर से निपटने के लिए त्वरित कदम भी उठाने के निर्देश दिए।
जिलों को जल्द तैयार करना होगा कोल्ड वेव एक्शन प्लान
सचिव सुमन ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार कर तुरंत यूएसडीएमए को भी भेजा जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए आवश्यक धनराशि भी जारी कर चुके हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धन भी उपलब्ध भी कराया जाएगा।
यात्रा और आम लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता
सुमन ने कहा कि शीतकालीन यात्रा शुरू हो चुकी है, इसलिए यात्रियों को मौसम व सड़क की स्थिति देखकर ही आगे भेजा जाए। बर्फबारी की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रोकने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
जिलों को फरवरी 2026 तक खाद्यान्न, ईंधन, दवाइयां व जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने को कहा गया है। अस्पतालों व एम्बुलेंस सेवाओं को 24×7 अलर्ट पर रखने के निर्देश भी दिए गए।
खुले में सोने वालों को रैन बसेरों में लाने के आदेश
सचिव ने कहा कि शीतलहर से किसी की मृत्यु न हो, इसके लिए गरीब, मजदूर व बेघर लोगों को अनिवार्य रूप से रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। वहां हीटर, बिस्तर, गर्म पानी व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने को भी कहा गया है।
गर्भवती महिलाओं और आपदाग्रस्त क्षेत्रों पर खास ध्यान
जनवरी–फरवरी में प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं का डेटाबेस तैयार करने और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाने की तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सड़क हादसों पर रोक के उपाय
बर्फबारी वाले मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर व टायर चेन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। फिसलन भरे स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और चूना-नमक का छिड़काव भी किया जाएगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक ठंड व लंबी शीतलहर का अनुमान जताया है। ऐसे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनता से सतर्क रहने व बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों की विशेष देखभाल की अपील की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




