जवाड़ी बाईपास की गंभीर स्थिति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग: मानसून में क्षतिग्रस्त जवाड़ी बाईपास का जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान टीएचडीसी की विशेषज्ञ सर्वे टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण में भू-धंसाव प्रभावित हिस्सों, सिंकिंग जोन, रॉकी स्ट्रक्चर, पुरानी जलधाराओं व कटाव क्षेत्रों का परीक्षण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जवाड़ी बाईपास केदारनाथ यात्रा सीजन में ट्रैफिक के लिए अहम मार्ग है, लेकिन 500 मीटर लंबा क्षेत्र भू-धंसाव व सिंकिंग के जोखिम में है। उन्होंने बताया कि सामान्य मरम्मत पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि वैज्ञानिक सर्वे और रॉक एनालिसिस आधारित प्रोटेक्शन कार्य भी किए जाएंगे।
रिपेयर और पुनर्निर्माण: टीएचडीसी द्वारा तैयार की जा रही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 15 दिसंबर तक जिलाधिकारी को सौंपी भी जाएगी। इसके बाद एनएचएआई द्वारा स्थायी रिपेयर व पुनर्निर्माण कार्य शुरू होंगे।
डीएम ने निर्देश दिए कि सर्वे में किसी भी देरी की अनुमति न दी जाए और सभी बिंदुओं का अध्ययन वैज्ञानिक व तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाए। यात्रा सीजन से पहले आवश्यक अस्थायी सुधार व सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि सड़क भविष्य में सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहे।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भू-धंसाव प्रभावित हिस्सों, रॉक स्ट्रेंथ व हाइड्रोलॉजिकल विश्लेषण शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




