बहुउद्देशीय शिविर में बॉबी पंवार ने उठाए ज्वलंत सवाल, जल-जमीन-जंगल के मुद्दे रहे केंद्र में
जौनसार में बहुउद्देशीय शिविर, वन अधिकारों का मुद्दा उठा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून जनपद के जौनसार बावर क्षेत्र के पंजीटीलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में वन मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे वही, शिविर के दौरान स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार व रूद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने जनजातीय क्षेत्र में जल, जंगल व जमीन से जुड़े अधिकारों का मुद्दा भी उठाया।
स्थानीय लोगों ने जंगल से लकड़ी न मिलने व करीब 700 बीघा जमीन वन गुजरों के नाम दर्ज होने पर नाराजगी जताई। वन मंत्री ने बताया कि 17 पेड़ प्रतिबंधित हैं, जिनकी कटान के लिए अनुमति आवश्यक भी है। उन्होंने 700 बीघा भूमि के मामले में कहा कि बंदोबस्त एक न्यायिक प्रक्रिया है और इसकी जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश जिलाधिकारी को भी दिए गए हैं। माफी की लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए डीएफओ को निर्देश भी दिए गए हैं।
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, जहां पेंशन, आधार, स्वास्थ्य व प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाएं दी गईं। शिविर में 178 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 29 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। सबसे अधिक शिकायतें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व वन विभाग से जुड़ी रहीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




