दुबई फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल नहीं गया, दौरा रद्द
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड के कृषि, उद्यान व सगंध पौधा विभाग का दुबई में आयोजित GULFOOD 2026 फेस्टिवल में हिस्सा लेने का विदेशी दौरा रद्द भी हो गया। प्रतिनिधिमंडल में कृषि सचिव, सगंध पौधा निदेशक, संयुक्त निदेशक कृषि व अन्य अधिकारी शामिल होने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, दौरे की अंतिम मंजूरी सीएम कार्यालय से नहीं मिलने के कारण यह योजना रोक दी गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विदेश दौरे के लिए समयबद्ध तैयारी जरूरी होती है और सीएम पुष्कर सिंह धामी का दौरे को अनुमति न देना उचित निर्णय था।
गौरतलब है कि गल्फूड फेस्टिवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के कृषि व सगंध पौधा उत्पादों को पहचान दिलाने का बड़ा अवसर भी माना जाता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




