पटरी व्यापारियों की रैली में हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर किया हमला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
मसूरी में रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के आह्वान पर पिक्चर पैलेस से किताब घर तक सैकड़ों फुटपाथ विक्रेताओं ने शांतिपूर्ण रैली भी निकाली। रैली में उन्होंने 2014 के अधिनियम व 2016 की नियमावली के तहत अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग भी की।
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार पर आरोप लगाया कि पटरी व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है और समानता के अधिकार का उल्लंघन भी हो रहा है। उन्होंने मसूरी के व्यापारियों को माल रोड पर बैठने की अनुमति देने व प्रशासनिक भेदभाव खत्म करने की मांग भी की।
रैली में महंगाई, बजट, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भी निशाना बनाया गया। हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस मसूरी के पटरी व्यापारियों के अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष जारी भी रखेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा भी किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



