खटीमा: सवा सौ एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलाने का मामला, भुवन कापड़ी ने प्रशासन को घेरा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
खटीमा। दमगड़ा तलवार फार्म की सवा सौ एकड़ खड़ी फसल पर प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने इसे गंभीर व चिंतनीय बताया और अधिकारियों पर नियमों को ताक पर रख कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया।
कापड़ी ने कहा कि यदि उच्च न्यायालय का कोई आदेश था, तो प्रशासन को इसे सभी के सामने भी रखना चाहिए था। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से दोषियों के खिलाफ जांच व कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।
विधायक ने कहा कि बिना नंबरों के ट्रैक्टर से फसल रौंदने से क्षेत्र में भय का माहौल भी बन गया है और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय भी है। उन्होंने प्रशासन पर मामले को सार्वजनिक न करने का आरोप भी लगाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




