चंपावत: जी राम जी बिल के विरोध में कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चंपावत। कांग्रेस पार्टी ने वीबी-जी राम जी विधेयक व मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में डीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन भी किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देने डीएम कार्यालय गए, लेकिन पुलिस ने 100 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठकर बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी भी रखा और प्रशासन पर आक्रोश भी जताया। कांग्रेस का कहना है कि सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने की कोशिश भी कर रही है।
कांग्रेस नेता चिराग फर्त्याल ने कहा कि मनरेगा कानून मजदूरों की गारंटी योजना है, जिसे बदलकर मजदूरों व राज्य दोनों को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक जी राम जी बिल वापस नहीं लिया जाएगा, पार्टी प्रदर्शन करती ही रहेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




