उत्तराखंडराजनीति

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित दुमौडा शक्ति केंद्र में किया जनसंपर्क,सरकार की गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हुआ है तीव्र विकास,विकास की गति को और आगे बढ़ाने के लिए मोदी को है जिताना-रेखा आर्या


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुंची जहां स्थानीय कार्यकर्ताओ ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री ने दुमौडा शक्ति केंद्र में स्थानीय जनता के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क व जनसभा की।

उन्होंने सभी लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि आज मोदी और धामी द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे दूरदृष्टी जननायक आज हमारे देश को मिला है जिनके द्वारा हर तबके के लिए कार्य किए गए हैं। कहा कि आज हर घर जल हर घर नल की सुविद्या हो,हर घर शौचालय हो,हर घर बिजली की सुविद्या हो,मुफ्त खाद्यान योजना हो,कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन हो जैसे अनेको अनेक सुविधाएं देश के हर नागरिक को दी गई हैं। कहा कि पहले इन सब विषयो को पूरा करने के लिए कोई सोच भी नही सकता था लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में हर मुश्किल काम आसान हो गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना और सभी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। निश्चित ही स्थानीय जनता जनार्दन का जो स्नेह,प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है यह बताता है कि 10 सालों में केंद्र की मोदी की सरकार ने प्रमाणिक काम किया है और “मोदी की गारंटी” के साथ जनता विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, जिला मंत्री कन्नू शाह, जिला कार्यकारणी सदस्य तारा सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष नवीन सिंह, बूथ अध्यक्ष चन्दन सिह मेहता, प्रधान प्रतिनिधि हरीश सिह,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत आर्या,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, मंडल मंत्री राजू रावत, युवा मोर्चा कैलाश बिष्ट,वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर सिंह, रघुवर सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता,मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित रही।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button