चमोली: लंबे इंतजार व जनआंदोलनों के बाद गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आखिरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी गई है। अब अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट व अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत भी मिली है।
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर क्षेत्र में कई बार प्रदर्शन भी हुए थे और इलाज के अभाव में प्रसूता व नवजात की मौत जैसे मामलों ने भी लोगों को आंदोलित भी किया था। अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने जनता के संघर्ष की जीत भी बताया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि
अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाएं शुरू होने से मरीजों को अब बाहर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी अस्पताल में संसाधन बढ़ाए भी जाएंगे।
