Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के छपार थाने से आई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस टीम धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित आरोपी संजय को पकड़ने हरिद्वार में पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके बेटे व साथियों ने पुलिस की गाड़ी का पीछा कर कई बार टक्कर मार दी, जिससे एक दरोगा, एक सिपाही व एक महिला सिपाही घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों—ईशांत, शिवम मलिक व अमन—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ज्वालापुर के सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले ही हैं। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश भी दे रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740