ऋषिकेश में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत सील, 11 बीघा में प्लाटिंग ध्वस्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
ऋषिकेश: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बीते गुरुवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माण व बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने एक बहुमंजिला इमारत को सील करने के साथ ही करीब 11 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को जमींदोज भी कर दिया।
एमडीडीए की टीम ने पशुलोक, निर्मल बाग गली नंबर-10 में बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रही एक बहुमंजिला इमारत पर छापा मारकर उसे मौके पर ही सील भी कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता व अवर अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए करीब 5 बीघा व 6 बीघा जमीन पर काटे जा रहे प्लॉट और बनाई जा रही सड़कों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त भी कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के जमीन की प्लाटिंग व निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एमडीडीए के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर के सुनियोजित विकास से कोई भी समझौता नहीं होगा। लोगों से अपील की गई है कि जमीन या मकान में निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि निर्माण कार्य को प्राधिकरण से स्वीकृति मिली है या फिर नहीं।
प्राधिकरण ने कहा कि अवैध निर्माण और भूमि कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



