रुद्रपुर में भव्य त्रिशूल की स्थापना, 14 फरवरी को करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी अनावरण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल करते हुए कुमाऊं के प्रवेश द्वार इंदिरा चौक पर भव्य त्रिशूल भी स्थापित किया है। इसका अनावरण 14 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
इसी अवसर पर गांधी पार्क में दस दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन भी होगा और साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के एथलेटिक्स ट्रैक व बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन भी जुटा हुआ है।
नगर निगम का कहना है कि इस पहल से रुद्रपुर को औद्योगिक शहर के साथ-साथ कुमाऊं के आध्यात्मिक द्वार के रूप में नई पहचान भी मिलेगी। इंदिरा चौक पर स्थापित त्रिशूल बाहर से आने वाले लोगों को उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति व आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा।
त्रिशूल भगवान शिव की शक्ति, संरक्षण व संतुलन का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मानना है कि यह प्रतीकात्मक स्थापना शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ प्रदेश की धार्मिक पहचान को सशक्त भी करेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




