हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पुलिस को नसीहत : जमीन विवाद से दूर रहकर कानून-व्यवस्था पर दें ध्यान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
प्रदेश के पूर्व सीएम और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालिया अपराध घटनाओं को लेकर पुलिस को नसीहत दी है कि वह जमीन से जुड़े मामलों में उलझने के बजाय कानून-व्यवस्था पर अधिक ध्यान भी दे। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और इन्हीं मामलों में पुलिस की अधिक दखलंदाजी से उसकी मूल जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ सकता है।
देहरादून समेत कई शहरों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए रावत ने कहा कि पुलिस का फोकस बेहतर पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण पर होना चाहिए। जमीन से जुड़े मामलों में निर्णय लेने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग की है और उसी को प्राथमिकता से काम भी करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड लंबे समय से एक शांत व सुरक्षित राज्य के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन हाल की घटनाएं इस छवि को प्रभावित कर रही हैं। राज्य में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक व तीर्थयात्री आते हैं। ऐसे में यदि सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है तो इससे प्रदेश की छवि व पर्यटन पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




