रुद्रपुर: जिले को नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अजय गणपति मिले हैं और वही कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा व नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई होगी। मीडिया से पहली बातचीत में उन्होंने कहा कि हर थाना-चौकी में फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित भी किया जाएगा। साथ ही साइबर क्राइम व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। अगले एक महीने में वे सभी थानों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं को समझकर प्रभावी रणनीति भी तैयार करेंगे।
