अब जेल से ही चलेगी दिल्ली की सरकार: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बोले- हर हफ्ते 2-2 मंत्री मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पंजाब के सीएम भगवंत मान व राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने आज सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल ने उनसे मुफ्त बिजली, पानी, इलाज और महिलाओं को बस सेवा की सुविधाएं मिलने समेत जनता के सुख-दुख के बारे में पूछा। अगले हफ्ते से मुख्यमंत्री केजरीवाल दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर उनके विभागों की समीक्षा भी करेंगे कि काम कैसा चल रहा है।
संदीप पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधायकों को 24 घंटे जनता के बीच में रहने व उनकी तकलीफों को दूर करने का संदेश भी दिया है। सरकार जेल से चल रही है, अगले हफ्ते से मंत्रियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जेल में हर हफ्ते दो-दो मंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, उनको मंत्री अपने विभागों का लेखाजोखा देंगे व दिशा निर्देश लेंगे।
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जेल में मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर कहा कि जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसके तहत ही कार्य भी किए जाएंगे। दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को अपनी नहीं, जनता की चिंता है, वो बोले- मेरी चिंता मत करो, मैं संघर्ष के लिए तैयार हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, हम सच्चाई व ईमानदारी से लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अंत में जीत सत्य की होगी।




