लक्सर में बिजली कर्मियों को धमकी, कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
लक्सर: उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में बिजली चोरी व बकाया बिल की वसूली के लिए कार्रवाई करने गई विद्युत विभाग की टीम को धमकी देने का एक मामला सामने आया है। खड़ंजा कुतुबपुर गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कर्मचारियों को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद बिजली कर्मचारियों में डर का माहौल भी बन गया है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहरीर पुलिस को भी दे दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




