उधम सिंह नगर में बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर समेत उधम सिंह नगर जिले के कई इलाकों में देर रात आई तेज आंधी व बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की तैयार फसल गिर गई, जबकि कई खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा भी पैदा हो गया है।
रुद्रपुर, गदरपुर व काशीपुर क्षेत्र में इस समय गेहूं व सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर ही पानी फेर दिया। तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां जमीन पर झुक गईं और सरसों की फसल भी कई जगह गिर भी गई है।
कृषि अधिकारी बी.के. यादव ने बताया कि पकने की अवस्था में तेज हवा व बारिश फसल के लिए नुकसानदायक होती है। इससे फसल गिर जाती है, कटाई में दिक्कत आती है और उत्पादन कम भी हो सकता है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि खेतों से पानी निकल सके और नुकसान का आकलन भी किया जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




