देहरादून में 75 वर्षीय महिला से चेन लूट, रास्ता पूछने के बहाने वारदात CCTV में कैद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने चेन लूट की घटना सामने आई है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना बसंत विहार फेज-2 की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा पर सवार एक युवक पहले बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोकता है। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट लेता है और धक्का देकर मौके से फरार हो जाता है। धक्का लगने से महिला सड़क पर गिर गईं।
बसंत विहार फेज-2 निवासी विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां राजरानी मित्तल 14 अगस्त की शाम करीब 4:45 बजे रोजाना की तरह घर के बाहर टहल रही थीं। तभी एक्टिवा सवार एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनकी गर्दन से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपी की पहचान कर चेन बरामद करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्कूटी सवार की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




