उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुद्रपुर में 5 वर्षीय बच्ची को लालच देकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति बच्ची को पांच रुपये और खाने का सामान देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों की नजर आरोपी की हरकत पर पड़ गई। स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731