उत्तराखंड

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक: विनय रूहेला

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सचिवालय में मानसून सीजन के दौरान विभाग की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सभी जिलों को मानसून सीजन के दौरान आपदाओं को लेकर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जिलों को डाक्टरों, दवाइयों, फार्मासिस्टों, एंबुलेंस की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आपदा से बचने के लिए जनता को चौकन्ना रहना जरूरी है, इसलिए सभी आम जनमानस को जागरूक करें। आपदा संबंधी एलर्ट और सूचनाओं का समय पर प्रचार जरूरी है, इसलिए सूचना प्रसारण तंत्र को सशक्त किया जाए। एलर्ट मिलते ही फ़ौरन लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि लोग सतर्क हो जाएं।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button