पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमाने दरें वसूलने पर मौन व्रत रखा।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमाने दरें वसूलने पर मौन व्रत रखा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, मेरा मौन व्रत उन पीड़ित लोगों के लिए हैं, जो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत रखा था। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही बिजली की मनमाने दरें भी वसूली जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही, जिससे लोग भी परेशान हैं।




