डीआरडीओ ने रक्षा और एयरोस्पेस के लिए सात नई परियोजनाओं को मंजूरी,
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) ने सशस्त्र बलों और एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास कोष योजना के तहत उद्योगों को सात नई परियोजनाएं दी हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं की मंजूरी उद्योगों को विकसित करने विशेषकर रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और स्टार्टअप्स में डी.आर.डी.ओ के लगातार प्रयासों का एक संकेत है। मंजूर की गई परियोजनाओं में विमान के लिए आइस डिटेक्शन सेंसर का विकास, पानी के भीतर प्रक्षेपित मानव रहित हवाई वाहन और लंबी दूरी के सुदूर संचालित वाहन शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन तरीके का स्वदेशी विकास सैन्य उद्योग पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करेगा।




