जम्मू कश्मीर में फिर हुआ आतंकी हमला, चार जवान घायल, एक शहीद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आज शनिवार सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस एनकाउंटर में एक जवान की शहीद होने की खबर सामने आई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 3 जवानों सहित सेना के एक मेजर भी घायल हुए हैं।
सेना और आतंकियों के बीच यह एनकाउंटर माछिल सेक्टर के पास हुआ है। हमले में घायल जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अब तक जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों को कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, और इसीलिए वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
इसमें कुछ जवान घायल हो गए। दूसरी ओर आशंका ये भी है कि हमले के बाद आंतकी जंगल में भाग गए हैं। अतिरिक्त जवानों को जंगल में भेजा गया है जो कि आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं।




