रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनों को तोहफा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड व बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रू0 16,95,333/- कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।
रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनो/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया और उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।




