देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति व कला समारोह “स्पर्श हिमालय महोत्सव – 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम धामी हुए सम्मिलित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

थानो, देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति व कला समारोह “स्पर्श हिमालय महोत्सव – 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीएम धामी ने ‘लेखक गांव’ का लोकार्पण कर पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र भूमि पर हमारे ऋषियों ने कठोर तपस्या कर इसे ज्ञान का केंद्र बिंदु बनाया है। हमारी सरकार प्रदेश में साहित्य और साहित्यकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर साहित्यिक उत्सवों, पुस्तक मेले, और लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी साहित्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी उपस्थित रहे।




