बदरीनाथ धाम में पूजा के बाद सीएम धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा , रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संभावना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरण में है। अभी भी बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु बाबा बदरी विशाल के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो तीन वर्ष से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी।
वहीं सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम तेजी से पूरा हो रहा है। आने वाले समय में यहां का भव्य स्वरूप बनेगा। सरकार का प्रयास है कि हर साल यात्रा और बेहतर हो। उन्होंने कहा कि राज्य में यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बीकेटीसी कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री से बात कर तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन ने यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, एसडीएम जोशीमठ चंदरशेखर वशिष्ठ, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




