उत्तराखंड में दिसंबर की शुरुआत में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, पिछले 10 वर्षों का सबसे सर्द दिन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भले ही मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश ही ना हुई हो, लेकिन सूखी ठंड पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को जमकर परेशान भी कर रही है। आलम यह है कि दिसंबर माह की शुरुआत बीते दस वर्षो में सबसे सर्द दिन के साथ हुई। बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। इतना कम तापमान बीते 10 वर्षों में 1 दिसंबर को कभी दर्ज नहीं किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 दिन तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही रहेगा। बारिश नहीं होने से सूखी ठंड इस सप्ताह परेशान करेगी। आंकड़ों पर नजर डालें, तो वर्ष 2015 की एक दिसंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
आज सोमवार के तापमान की बात करें, तो दून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार ही हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से बारिश ही नहीं हो रही है। सप्ताह भर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से सूखी ठंड भी परेशान कर रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर भी दर्ज किया जा रहा है।
- यह रहा है तापमान
| स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
| देहरादून | 25.8 | 9.7 |
| पंतनगर | 26.0 | 8.6 |
| मुक्तेश्वर | 19.5 | 5.9 |
| नई टिहरी | 18.6 | 6.8 |
- बीते 10 सालों में दिसंबर माह का तापमान
| साल | तापमान |
| 2023 | 26.8 |
| 2022 | 28.4 |
| 2021 | 26.7 |
| 2020 | 27.7 |
| 2019 | 26.4 |
| 2018 | 25.5 |
| 2017 | 26.7 |
| 2016 | 29.2 |
| 2015 | 28.7 |
| 2014 | 27.0 |




