उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने दिया इस्तीफा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, ये दोनों नेता आज मुख्यमंत्री धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस घटनाक्रम से प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल मच गई है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मथुरा दत्त जोशी के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मथुरा दत्त जोशी को काफी कुछ दिया है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना मां समान कांग्रेस के साथ विश्वासघात भी है।” बयान देते हुए गरिमा दसौनी बेहद ही भावुक हो गईं।
बीजेपी ने आगामी चुनावों के लिए इसे बड़ी राजनीतिक सफलता माना है, जबकि कांग्रेस इसे नैतिकता के खिलाफ करार भी दे रही है।




