नशे की लत ले पहुँची सलाखों के पीछे
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई चोरी तथा वाहन चोरी की 03 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
घटनाओं को अजांम देने वाले 03 अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन हुए बरामद
गिरफ्तार तीनों अभियुक्त है नशे के आदि, नशे की पूर्ति के लिए दिया गया था घटनाओं को अंजाम
चोरी के मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 14/01/25 को वादी सौरभ सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके कमरे (जनजाति स्कूल नियर सीवर ट्रीटमेंट प्लान्ट पुल, दून यूनिवर्सिटी रोड) से अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के 2 स्मार्ट फोन मोबाइल चोरी कर लिए हैं।
घटना के अनावरण के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई और दिनांक 15/01/2025 को दून यूनिवर्सिटी रोड से मोबाइल चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त मोहन छेत्री पुत्र दल बहादुर क्षेत्री को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चुराये हुए स्मार्टफोन मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा नशे की पूर्ति के लिए उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त घटना में चुराए गए मोबाइलों को राह चलते व्यक्तियों को बेचने की फिराक मे था, पर उसे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी के मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 15-01-24 को वादी अखिलेश नौटियाल पुत्र विष्णु नौटियाल निवासी करनपुर, डालनवाला, द्वारा थाना डालनवाला में आकर प्रा0पत्र दिया कि उनकी दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन ओप्पो चोरी कर लिया हैं और आसपास जानकारी करने पर पता चला कि जोगिंदर कुमार द्वारा उनका मोबाइल चोरी किया गया है। वादी द्वारा दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर डालनवाला पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 15/01/2025 की रात्रि में सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर कॉन्वेंट तिराहा मजार की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त जोगिंदर कुमार को चोरी किये गये ओप्पो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।




